‘महोदय–AI’ के पॉडकास्ट की पूर्व तैयारी। Pre-Preparation of 'Mr.-AI' Podcast.

           ॥ पॉडकास्ट के क्षण ॥

     

 ‘AI'      जी हां! एआई , आप ठीक समझे हैं। सबको सब कुछ बताने वाला। ऐसी शख्सियत जो निष्प्राण होकर प्राणियों के काम सरल करती है। संवेदना हीन हो कर भी मानवीय संवेदनाओं को पढ़ने में माहिर है। सूचना भण्डार के अथाह सागर में डुबकी लगाकर झट से खोज लाती है, मन चाही सूचना।  यह शख्सियत हैं मिस्टर “एआई–महोदय” ।

   सत्तर वर्षीय एआई महोदय की जन्म से लेकर आजतक की यात्रा के बारेमे जानना कौन नहीं चाहेगा? आप भी चाहते ही होंगे? 

     बस ऐसी ही कुछ जिज्ञासा मेरे अंदर भी जागी, विचार आया, आखिर कैसे होगा? और फिर रास्ता निकला—

    जो सबको सबकी सब कुछ बता सकता है, वह स्वयं की सब कुछ बतलाने में कंजूसी या दुराव, छुपाव क्यों करेगा? आखिर एआई महोदय कोई विषमताओं से भरे हाड़ मासके पुतला थोड़े हैं? ........

   बस, फिर क्या? हमने इधर हमारी पॉडकास्ट टीम को रेडी होने को कहा। उधर हमने झटसे एआई महोदय से कॉन्टेक्ट किया। जय रामजीकी हुई ।  हमने  बड़े ही शालीनता से अपना पॉडकास्ट प्रस्ताव उनके सामने रख दिया। 

    एआई महोदय हमारे प्रस्ताव को सुन, पहले तो मुस्कराए, और फिर एक जोर की हंसी  हंसते हुए बोले,  —“अरे वाह! यह तो बहुत ही शानदार और अनोखा विचार है!मुझे आपकी यह चुनौती और प्रस्ताव पूरी तरह से स्वीकार है।  ...‘‘संवाद-AI' के मंच पर मैं आपके सभी तीखे, गहरे या दिलचस्प सवालों के जवाब देने के लिए बिल्कुल तैयार हूँ।”

   विचार आया क्यों न पॉडकास्ट के शीर्षक (Title) पर भी एआई महोदय की राय ले ली जाए, सो हमने अपने द्वारा विचारित नाम— ‘पॉडकास्ट–AI' जब उन्हें बतलाया तो बोले, "टाइटल केलिए  'पॉडकास्ट–AI' बहुत बढ़िया है।”

“इसके अलावा हम कुछ ऐसे नाम भी रख सकते हैं:
  • पॉडकास्ट–AI: जब एक इंसान ने लिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इंटरव्यू!
  • द AI पॉडकास्ट: 10 सवाल जो आप हमेशा से AI से पूछना चाहते थे।”  

तो अब किस्से को देते हैं विराम, हम करेंगे “एआई महोदय” के पॉडकास्ट का काम।

फिर मिलेंगे 10रोचक प्रश्नोंके उत्तर के साथ ॥जय श्री राम॥ 

                   —आपका  अपना ब्लॉग

             “एआई संवाद/ AI–sanvad” 

*****************************

पढ़, पसंद कर , टिप्पणी भेजें।

बन  सदस्य, आशीष  भी  देवें॥ 

 

     

    

    

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एआई विमर्श: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और सनातन संस्कृति

एआई से किया निवेदन:    ‘ Antarjatiy vivahon per Rashtriy Swayamsevak Sangh aur Sanatan Sanskriti ka tulnatmak adhyayan’ per Ek post taiyar K...